Fifa World Cup 2022: मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का टूटा सपना, फ्रांस ने 2-0 से दी मात

Fifa World Cup 2022: मोरक्को की हार से अफ्रीकी और अरब देशों का टूटा सपना, फ्रांस ने 2-0 से दी मात
France vs Morocco

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस (France) ने मोरक्को (Morocco) को 2-0 से करारी शिकस्त दी। जिसके साथ मोरक्को का पहली बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

अब फ्रांस की टीम अपना लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा खिताब जीतने के लिए फाइनल में अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को भिड़ेगी। आपको बता दें, कि फ्रांस की टीम कुल सातवीं बार टॉप-4 में पहुंची है। वहीं दूसरी ओर मोरक्को की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी है।

अगर मोरक्को टीम सेमीफाइनल में जीत जाती तो वह फाइनल खेलने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनते हुए इतिहास रच देती, हालांकि हार के साथ उसका यह सपना सपना ही रह गया। बात करे मैच कि तो मैच शुरू होने के साथ ही डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस ने अपना दबदबा कायम रखा।

फ्रांस के लिए थियो हर्नांडेज़ (Theo Hernandez) ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त दिला दी थी। आपको बता दें, कि पहले हाफ में फ्रांस ने 9 बार गोल का प्रयास किया, जिसमें से 2 शॉट ऑन टारगेट रहे। इसमें एक गोल भी आया। जबकि मोरक्को की टीम ने पहले हाफ में 5 बार गोल दागने की भरपूर कोशिश की।

जिसमे मोरक्को ने दो शॉट ऑन टारगेट किए, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर और कप्तान लॉरिस (Lauris) ने इन्हें असफल किया और इस तरह फ्रांस ने मोरक्को को सेमीफाइनल में 2-0 से हरा दिया। वहीं, मोरक्को की इस हार से अफ्रीकी और अरब देशों का सपना टूट गया। मोरक्को अब तीसरे स्थान के लिए 17 दिसंबर को क्रोएशिया (Croatia) के खिलाफ उतरेगा।